सरल डेस्क
मुंबई की राजनीति में एक बार फिर ‘रिसॉर्टपॉलिटिक्स’ देखने के मिल रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के नतीजे आने के ठीक बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने निर्वाचित पार्षदों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
शिंदे गुट की इस कवायद को सत्ता गणित और भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मुंबई BMC चुनावों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन बहुमत के पार पहुंच गया है और शिंदे गुट ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कदम के पीछे दो बड़ी वजहें मानी जा रही हैं।
दो बड़ी वजह क्या हैं ?
पहली वजह:- यह आशंका है कि विपक्षी दल एकजुट होकर सत्ता समीकरण बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
दूसरीवजह:- महायुति के भीतर मेयर पद को लेकर चल रही खींचतान एक वजह बताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि शिंदे गुट अपने पार्षदों को साथ बनाए रखने और किसी भी तरह की तोड़-फोड़ से बचने के लिए सतर्कता बरत रहा है। BMC की कुल 227 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 114 है। बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। दोनों की सीटें मिलाकर 118 सीट हो जाती है, जो बहुमत से ज्यादा है।