Written by – Sakshi Srivastava
आपको बता दें शाहदरा में एक मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने दम घुटने के कारण अपनी जान गंवाई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
मृतकों की पहचान हो चुकी है,यह काफी दुखद मामला है। 42 साल की शिल्पी गुप्ता और 16 साल के प्रणव गुप्ता की मृत्यु के बारे में जानकार काफी अफसोस हुआ,आपको बता दें दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं झकझोर कर रख देती है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शाहदरा के भोलानाथ नगर में हुई है इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है,आपको बता दे आग से हुई मौतें काफी दर्दनाक है वहीं दमकल विभाग सही समय पर पहुंच कर दो बच्चों को सुरक्षित निकलने में सफल रहे है।
सुबह 5.30 बजे लगे आग।
इस घटना पर दमकल विभाग ने ठीक तरह से छान बीन की जिससे कुछ घायल लोगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।आपको बता दें दमकल के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 5.30 के करीब मकान नंबर 197,गली नंबर 11 शाहदरा के भोलानाथ नगर में लगी है, दमकल कर्मचारियों ने जिन घायलों को निकाला उनके नाम है 72 साल के कैलाश गुप्ता, 70 साल की भगवती गुप्ता, 45 साल के मनीष गुप्ता और 19 साल के पार्थ गुप्ता खबर ये है के इनको तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दम घुटने से हुई मौत।
जब आग भुजा दी गई उसके बाद छान बीन शुरू हुई तो उसमें 42 साल की शिल्पी गुप्ता ओर 16 साल के प्रणव गुप्ता की लाश को बरामद किया है, आपको बता दें ये सभी सदस्य एक ही परिवार के थे।कहा जा रहा है इन दोनों की मृत्यु दम घुटने की वजह से हुई है, वहीं इस घर के सदस्य मनीष गुप्ता की भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान थी।