दिल्ली डेस्क
दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने सोमवार को अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और NCR में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की की संभावना है, जिसमें सोनीपत, जींद, भिवानी, झज्जर, बरवाला, आदमपुर, गोहाना, गन्नौर, हांसी और आसपास के जिले जैसे खरखौदा, चरखी दादरी, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, नूंह आदि शामिल हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा तक भी असर देखने को मिल सकता है।
बता दें कि मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई। हरियाणा के कई शहरों में मौमस का मिजाज बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले गिरे थे, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज नॉर्थवेस्ट इंडिया के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 10-11 मई को फिर से ऐसी ही बारिश होने की संभावना है।
IMD ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट मंथली आउटलुक में अनुमान लगाया कि भारत में मई में नॉर्मल से ज्यादा बारिश होगी। बताया कि अलग-अलग इलाकों में तापमान की स्थिति मिली-जुली रहेगी। वहीं, कुछ हिस्सों में नॉर्मल से ज्यादा हीटवेव की स्थिति का सामना करने की संभावना भी जताई गई है।