स्पेशल डेस्क
दुनिया के बड़े पॉप कल्चर अवॉर्ड शोज—जैसे Grammy Awards, Golden Globe Awards और Academy Awards—अक्सर सिर्फ फिल्मों और म्यूजिक तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यहां से ग्लोबल मुद्दों पर भी मजबूत संदेश दिए जाते हैं। हाल के वर्षों में रेसिज्म, फेमिनिज्म और इंटरनेशनल कॉन्फ्लिक्ट जैसे विषयों पर कई स्टार्स ने अपनी आवाज उठाई है।
इस साल भी Grammy Awards में इमिग्रेशन पॉलिसीज को लेकर विरोध और Golden Globe Awards में फिलिस्तीन के समर्थन की बातें सुनने को मिलीं। लेकिन Academy Awards में एक ऐसा पल आया जिसने इस ट्रेंड को थोड़ा बदल दिया—और वही पल अब सबसे ज्यादा चर्चा में है।
जेसी बकली का इमोशनल मोमेंट
आयरिश फिल्म Hamnet के लिए जेस्सी बुखले को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में उन्होंने महान अंग्रेज़ लेखक William Shakespeare की पत्नी का किरदार निभाया है, जो प्लेग में अपने 11 साल के बेटे को खोने के बाद गहरे दर्द से जूझ रही होती है। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, जेसी भावुक हो गईं और अपने पति से लिपटकर रोने लगीं—यह पल खुद में ही काफी खास था।
स्पीच जिसने दिल जीत लिया
अवॉर्ड लेने के बाद उनकी स्पीच ने सभी का ध्यान खींच लिया। जहां आमतौर पर बड़े मंचों से सामाजिक और राजनीतिक संदेश दिए जाते हैं, वहीं जेसी ने एक अलग रास्ता चुना—उन्होंने मदरहुड, परिवार और प्यार पर बात की। उन्होंने कहा “मॉम-डैड, हमें सपने देखना सिखाने के लिए धन्यवाद…” “खुद को दूसरों की उम्मीदों से नहीं, अपने पैशन से गढ़ना सिखाया…”
इसके बाद उन्होंने अपने पति Freddie Buckley की तरफ इशारा करते हुए बेहद भावुक अंदाज़ में कहा “फ्रेड, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं… तुम एक अद्भुत पिता और मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ बीस हजार और बच्चे पैदा करना चाहती हूं!” उन्होंने अपनी 8 महीने की बेटी आइला का जिक्र करते हुए कहा “उसे नहीं पता कि यहां क्या हो रहा है… शायद वो अभी दूध के सपने देख रही होगी। लेकिन मुझे तुम्हारी मां बनना सबसे प्यारा लगता है।”
क्यों खास है ये स्पीच ?
आज के दौर में जहां अवॉर्ड शोज पर अक्सर बड़े मुद्दों की चर्चा होती है, वहां जेसी बकली की यह स्पीच एक “रेयर मोमेंट” बन गई। उन्होंने किसी राजनीतिक या ग्लोबल मुद्दे की बजाय पर्सनल खुशी को सेलिब्रेट किया। मदरहुड और फैमिली बॉन्ड को मंच पर खुलकर रखा। अपने पार्टनर की सार्वजनिक तारीफ की, जो कम ही देखने को मिलता है।
Oscars 2026 में जेसी बकली की यह जीत सिर्फ एक अवॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी स्पीच ने यह दिखाया कि बड़े मंचों पर पर्सनल इमोशन्स और रिश्तों की अहमियत भी उतनी ही बड़ी कहानी हो सकती है।