बिहार डेस्क
बिहार:- जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव फिर एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं. अनुष्का यादव की नवजात बेटी को लेकर उनका नाम जोड़ा जा रहा है. कुछ दावों में कहा गया कि बच्ची के पिता तेज प्रताप हैं, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से इन बातों को खारिज करते हुए कहा है कि न तो उनका अनुष्का से कोई रिश्ता है और न ही बच्चे से, और यह सब उन्हें बदनाम करने की सोची-समझी कोशिश है.
इसी बीच अनुष्का यादव से जुड़ा एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह पर्चा पटना के कंकड़बाग स्थित एक मदरहुड हॉस्पिटल का है, जिस पर 7 अक्टूबर 2025 की तारीख दर्ज है. डॉक्टर ऋतुराज के इस पर्चे में अनुष्का यादव के स्वास्थ्य और इलाज की डिटेल दी गई है.
इस दस्तावेज में मरीज के विवरण वाले कॉलम में पति/अभिभावक के स्थान पर तेज प्रताप यादव का नाम लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे विवाद और गहरा गया है. बताया जा रहा है कि अनुष्का यादव डॉ रितु से कंसल्ट में थीं. इंटरनेट पर डॉ रितु के साथ तेज प्रताप यादव की भी फोटो मिली है.
मामले पर जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विश्वासघात कर उन्हें जानबूझकर विवाद में घसीट रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है.