सरल डेस्क
ईरान और अमेरिका के बीच मिलिट्री तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय दूतावास ने इस टेंशन को मद्देनजर रखते हुए ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है। भारत सरकार ने जनवरी में जारी की गई एडवाइजरी को भी दोहराया, जब खामेनेई की सरकार प्रदर्शनकारियों पर सख्ती कर रही थी।
ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास की तरफ से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359