श्वेता तिवारी
दिल्ली डेस्क
पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले युवा पत्रकार एवं लेखक प्रकाश मेहरा लगातार अपनी लेखनी और विचारों के माध्यम से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। किताबों और कविताओं के ज़रिये उन्होंने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
उनकी पहली पुस्तक “Way to Journalism” को पाठकों से जबरदस्त सराहना मिली, जिसने यह साबित कर दिया कि सच्ची पत्रकारिता किसी विशेष रास्ते या सीमा की मोहताज नहीं होती। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अब प्रकाश मेहरा अपनी नई पुस्तक “Journalism Without Borders” लेकर आ रहे हैं, जो आगामी माह प्रकाशित होने जा रही है।
नई पुस्तक का उद्देश्य पत्रकारिता को सीमाओं से परे ले जाकर सच, निष्पक्षता और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करना है। यह पुस्तक युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनने की क्षमता रखती है।
कम उम्र में लेखन और पत्रकारिता की गहरी समझ विकसित करना अपने आप में एक बड़ा संदेश है। प्रकाश मेहरा की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि यदि सोच स्पष्ट हो और उद्देश्य सशक्त हो, तो कलम स्वयं अपनी राह बना लेती है।
उनकी यह नई कृति न केवल पत्रकारिता जगत में चर्चा का विषय बनने जा रही है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक दिशासूचक दस्तावेज़ भी साबित हो सकती है।