अनिल गुप्ता
दिल्ली डेस्क
नई दिल्ली: जानी-मानी अभिनेत्री शनाया शर्मा को नारी अस्तित्व अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्सिलेदु सोसाइटी, माँ सीता रसोई, नेकी की राह और सनातन पथ द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इन संस्थाओं की ओर से समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जाता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शानाया शर्मा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस सम्मान को पाकर बेहद गौरवान्वित और विनम्र महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए सभी संस्थाओं और उन लोगों की आभारी हूं जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया। समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही इन प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है।”
इस अवसर पर शानाया शर्मा ने जगत गुरु रामभद्राचार्य, डॉ . गौरव शर्मा (अध्यक्ष, ग्सिलेदु सोसाइटी ), मनप्रीत कौर , आचार्य रामचन्द्रदास जी महाराज, चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज तथा भैया जी महाराज सहित आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है।
नारी अस्तित्व अवॉर्ड 2026 शानाया शर्मा द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना है। इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी जा रही है और भविष्य में भी समाज के लिए उनके निरंतर योगदान की उम्मीद की जा रही है।
ग्सिलेदु सोसाइटी के बारे में:
ग्सिलेदु सोसाइटी एक प्रमुख संस्था है, जो शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।
माँ सीता रसोई, नेकी की राह और सनातन पथ के बारे में, ये संस्थाएं समाज सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।