यूपी डेस्क
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 20 दिसंबर को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने भाषण में हिंदुत्व, भगवान राम और हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए तीखे बयान दिए।
अपर्णा यादव ने कहा “देश में यदि भगवान राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह के नाम पर योजनाएं चलाई जाएंगी ?” उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि यह राम युग है और देश की योजनाओं में भगवान राम का नाम रखना स्वाभाविक है। अगर किसी योजना का नाम अल्लाह के नाम पर रखा जाता तो विपक्ष इसे अच्छा बताता, लेकिन राम के नाम पर आपत्ति जताई जाती है। यह बयान हाल ही में संसद में पास हुए ‘G RAM G’ बिल (भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) के संदर्भ में था, जिस पर विपक्ष (खासकर सपा सांसद डिंपल यादव) ने राम के नाम वाली योजनाओं पर सवाल उठाए थे। अपर्णा यादव ने इसे हिंदू समाज पर हमला बताया।
सजग और सतर्क रहने की जरूरत
हिंदू समाज को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। सभी हिंदुओं को एकजुट होकर समाज की रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। यदि समाज की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटना चाहिए। यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता और हिंदुत्व के मुद्दों पर केंद्रित था। अपर्णा यादव के इस बयान ने राजनीतिक हलचल पैदा की है, क्योंकि वह मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं और सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।