दिल्ली डेस्क
देश में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “सरकार के स्तर पर लॉकडाउन को लेकर कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और जनता को इस तरह की अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और समाज के लिए हानिकारक है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनता के हित में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट खबर को आगे शेयर न करें।