उत्तराखंड डेस्क
हरिद्वार। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। जनसभा स्थल पर खचाखच भीड़ है। शहर के एंट्री प्वॉइंट पर लोगों की भीड़ है। वहीं जनसभा स्थल पर जोरदार नारेबाजी भी हो रही है। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिख रहे हैं। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री की रैली को लेकर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ाती जा रही है। जगह जगह से वाहनों के जरिए लोग पहुंच रहे हैं। बसों का काफीला आ रहा हैI
विधानसभा चुनाव का बिगुल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। वह यहां से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
सभा के बाद चार वर्षों के विकास कार्यों को दर्शाती राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह की हरिद्वार में संतों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इस दौरे को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल माना जा रहा है।