
पंजाब डेस्क
पंजाब के लुधियाना में 12 दिसंबर को एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया था। दाना मंडी जालंधर बाइपास के पास होटल इंडो-अमेरिकन के एक कमरे में एक महिला की अर्ध-नग्न लाश मिली थी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का नाम रेखा था, जो एक नर्स थीं और दो बच्चों की मां। वे अपने पति से अलग रह रही थीं। उनका प्रेमी अमित निषाद (25 साल, एम्ब्रॉयडरी का काम करता था, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला) था। दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे और रेखा अमित से शादी का दबाव बना रही थीं।
क्या है पूरा मामला !
12 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अमित और रेखा होटल के दूसरी मंजिल पर कमरा लेकर गए। कमरे में शारीरिक संबंध बनाते समय अमित ने रेखा को बताया कि उसके घरवालों ने उसकी सगाई किसी और लड़की से कर दी है और अब वह शादी नहीं कर सकता। इस बात पर रेखा गुस्से में आ गईं। अमित ने कमरे में कटर (ब्लेड) लाया था, जिसे रेखा ने छीन लिया और अमित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगी और अमित को दर्द हुआ।
गुस्से में अमित ने रेखा के मुंह पर मुक्के मारे, फिर उसकी छाती पर चढ़कर गला दबाया। रेखा की सांस थमने के बाद ही अमित ने गला छोड़ा। अमित घायल हालत में होटल से भाग गया और चंडीगढ़ के एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज करवाने पहुंचा। बाद में उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।
पुलिस ने क्या की कार्रवाई ?
होटल स्टाफ ने कमरा नहीं खाली होने पर चेक किया तो लाश मिली। पुलिस को सूचना दी गई। CCTV फुटेज और आधार डिटेल्स से अमित का पता लगाया गया। 13 दिसंबर को पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी हालत गंभीर थी (जननांगों में गंभीर चोट), इसलिए अस्पताल में भर्ती रखा गया। अमित ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम कबूल कर लिया। रेखा का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने होटल स्टाफ पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी क्योंकि उन्होंने महिला का ID प्रूफ नहीं लिया था। यह मामला प्रेम संबंध में शादी के विवाद से उपजे गुस्से का खौफनाक नतीजा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच पूरी कर ली है।