
बॉलीवुड डेस्क
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं और इस बार वजह बने हैं विक्की कौशल। खबरों के मुताबिक विक्की इस फिल्म में सिर्फ एक साधारण कैमियो के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के आइकॉनिक किरदार मेजर विहान शेरगिल के रूप में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह हिंदी सिनेमा में एक बड़े सिनेमैटिक क्रॉसओवर की शुरुआत मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर आदित्य धर लंबे समय से एक जुड़े हुए यूनिवर्स की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ में उरी की कहानी का एक खास ट्रैक जोड़कर वो अपने स्पाई और मिलिट्री वर्ल्ड को विस्तार देना चाहते हैं। हालांकि उरी की टाइमलाइन 2016 की है, लेकिन कहानी को इतनी चालाकी से बुना गया है कि दर्शकों को एक नई और दमदार कड़ी देखने को मिलेगी।
शूट धुरंधर की पहली फिल्म
दिलचस्प बात यह भी है कि विक्की कौशल अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही कर चुके हैं और ये c के रिलीज से पहले हुआ था। इससे ये कयास और मजबूत हो जाते हैं कि मेजर विहान शेरगिल की वापसी आगे चलकर किसी बड़ी कहानी या स्पिन-ऑफ की नींव रख सकती है।
विक्की कौशल और आदित्य धर की जोड़ी पहले भी उरी जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है, जिसने नेशनल अवॉर्ड्स तक जीते थे। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब देखना ये होगा कि धुरंधर 2 सिर्फ एक सीक्वल बनकर रहती है या हिंदी सिनेमा का नया स्पाई यूनिवर्स शुरू करती है।