Written by – Anil Gupta

नई दिल्ली 2 अक्टूबर : प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारम्भ हुए भारतीय जनता पार्टी कि सेवा पखवाड़ा आज महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को दिल्ली के सभी वार्डों में आयोजित स्वच्छता दिवस श्रमदान कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज स्वंय नई दिल्ली जिला भाजपा द्वारा लोधी कॉलोनी में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
श्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ स्वच्छता श्रमदान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख सांसद श्री अनिल बलूनी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श्री संजय मयूख, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल एवं नई दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री राजीव राणा और जिले के प्रमुख पदाधिकारी, निगम पार्षद एवं वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए।
दोपहर 11.30 बजे श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कनाट प्लेस सिथत खादी ग्रामोद्योग स्टोर में जा कर खादी के उपयोगी वस्त्र खरीदे और कहा की खादी के वस्त्र हमे भारतीयता की मजबूत पहचान तो देते ही हैं, यह हमारे मेक इन इंडिया दस्तकारों का रोज़गार बढ़ा कर मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा देते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज आदि ने भी इसी स्टोर से दैनिक उपयोग के खादी वस्त्र खरीदे।
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने खारी बावली के फतेहपुरी चौक पर स्वच्छता श्रमदान किया और वहाँ स्थित स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति स्थल की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा के महामंत्री श्री विष्णु मित्तल एवं चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा धर्मशाला में, सांसद श्री मनोज तिवारी हर्ष विहार एवं मुखर्जी कॉम्प्लेक्स में, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी साध नगर पालम में, सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया विजय विहार में, सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने अम्बर हाइ गांव द्वारका में, सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल मधुबन चौक में स्थानीय पार्षदों, जिला एवं मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता श्रमदान किया और अनेक स्थानों पर महानुभावों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, विधायक श्री मोहन सिंह विष्ट, श्री अजय महावर, श्री जितेन्द्र महाजन, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री अभय वर्मा, श्री अनिल बाजपेई, श्री राजकुमार आनंद एवं श्री करतार सिंह एवं दिल्ली भाजपा के सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, प्रवक्ता, मोर्चा अध्यक्ष, जिला एवं मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अपने अपने ग्रह वार्डों में आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोधी कॉलोनी में सफाई अभियान के बाद कहा है कि आज गांधी जयंती है और भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा जो 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ वह आज 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के साथ वह संपन्न हो रहा है।
हम जानते हैं भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता का आह्वान किया था, लेकिन इस स्वच्छता की मुहिम को एक जन आंदोलन बनाने का काम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। जब उन्होने प्रधानमंत्री बनकर लाल किले से आवहण तो स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बन गया। हमे जन जन को संकल्प कराना है की खुद भी स्वच्छ रहें समाज को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें यह जन आंदोलन पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में चल रहा है।