सरल डेस्क
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। CBSE 10वीं कक्षा के रिजल्ट http://results.cbse.nic.in, http://cbse.nic.in, http://cbseresults.nic.in, http://digilocker.gov.in और http://results.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 25 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है खत्म हो गया है। डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की गई है जिसमें बताया गया है कि स्टूडेंट्स तैयार रहें CBSE Class X Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें ताकी नतीजे आने के उसे चेक करने में किसी प्रकार की समस्य न हो।
रिजल्ट के साथ ही डिजीलॉकर द्वारा छात्रों को आईडी एक्टिव लें। जिन छात्रों के पास अपार आईडी नहीं है वे नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी आईडी एक्टिव कर सकते हैं।
छात्र सबसे पहले http://cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Get Started पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जायेगा इससे आप सीधे रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
छात्र डिजीलॉकर के अलावा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट http://results.cbse.nic.in, http://cbse.gov.in के अलावा उमंग एप एवं एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें करके 7738299899 पर भेजना होगा।