स्पोर्ट्स डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) शुरू होने में अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है और खिलाड़ी जमकर अभ्यास में जुटे हुए हैं।
इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को लेकर हो रही है। इस सीजन में शुभमन गिल अलग ही मिशन के साथ मैदान में उतरने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर होने के बाद गिल के लिए आईपीएल 2026 बेहद अहम माना जा रहा है।
शुभमन गिल पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को खिताब दिलाने की चुनौती उनके सामने है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, ऐसे में गिल इस बार टीम को मजबूत वापसी दिलाने के इरादे से उतरेंगे।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईपीएल 2026 शुभमन गिल के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अगर गिल इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वह टी20 टीम में अपनी जगह फिर से मजबूत कर सकते हैं। गिल का फोकस इस बार बड़ी पारियां खेलने और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने पर रहेगा।
गुजरात टाइटंस के फैंस को भी अपने कप्तान से काफी उम्मीदें हैं। गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर इस बार नजर रहेगी। आईपीएल 2026 का यह सीजन शुभमन गिल के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 में शुभमन गिल किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और क्या वह अपने मिशन में सफल हो पाते हैं या नहीं।