मनोरंजन डेस्क
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 6 दिनों के भीतर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। भारत से लेकर विदेशों तक इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म की कमाई हर दिन नई ऊंचाई छू रही है और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 ने अपने छठे दिन शानदार कमाई करते हुए बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया है। इस रिकॉर्ड के साथ फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
बॉलीवुड की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई
बताया जा रहा है कि फिल्म ने कमाई के मामले में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को दूसरी बार पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले भी फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब 6 दिन में 900 करोड़ की कमाई कर यह फिल्म बॉलीवुड की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
इतना ही नहीं, फिल्म ने सनी देओल की ‘गदर 2’ के बड़े मंगलवार के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अपने समय में ऐतिहासिक कमाई के लिए जानी जाती थी। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई से मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी मुनाफा हो रहा है और इसे मेकर्स के लिए टकसाल साबित बताया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान
फिल्म की कहानी, एक्शन, म्यूजिक और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो धुरंधर 2 जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में अपना नाम दर्ज कर सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी है और हर दिन नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं।