Written by-Sakshi Srivastava
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में उपचुनाव के वोटिंग के बाद मंत्रियों की विशेष बैठक बुलाई, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस बढ़ोतरी के बाद, सरकारी कर्मियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 53% हो जाएगा, जो पहले 49% था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी, और कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इस कदम से सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है। उन्होंने महंगाई भत्ता (DA) को तीन प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। इससे राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा।बिहार कैबिनेट की बैठक 22 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हो रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है। कैबिनेट सचिवालय की ओर से इस बैठक को लेकर लेटर जारी किया जा चुका है। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है, जो राज्य के विकास के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
अब राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पहले से ज्यादा होगा, जो उनके जीवन यापन की लागत को कम करने में मदद करेगा। यह निर्णय राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों के भले के लिए लिया गया है और इसके बाद कर्मचारियों की खुशहाली में सुधार की उम्मीद है।
इस बढ़ोतरी से राज्य के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो महंगाई के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे थे। नीतीश कुमार की यह पहल कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।