दिल्ली डेस्क
नई दिल्ली: बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा जारी है। बुधवार को विपक्षी सांसदों ने सदन के अंदर जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित संबोधन टल गया था। इसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सदन को संबोधित किया।
विपक्ष की नारेबाजी के बीच भाषण
प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा और देश की प्रगति, युवाओं की भूमिका और सरकार के लक्ष्यों पर बात की।
खरगे की उम्र पर तंज
अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र का उल्लेख करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा—“मेरी एक प्रार्थना है खरगे जी के लिए, वो बैठकर भी नारे लगा सकते हैं, ताकि उनको कष्ट नहीं हो।”
युवाओं की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज का नौजवान देश को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को हर लक्ष्य हासिल करना है और भारत तेजी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।