पंजाब डेस्क
पंजाब बोर्ड 10th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले लगभग 2.97 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा Punjab Board result 2026 Class 10 जारी कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है जिसके बाद अब डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट http://pseb.ac.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र या उनके माता-पिता वेबसाइट के साथ ही SMS के जरिये परिणाम की जांच कर सकते हैं।
आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड का रिजल्ट 95 फीसदी से ऊपर रह सकता है। पिछले वर्ष जहां ओवरऑल रिजल्ट 96.61 फीसदी वहीं वर्ष 2024 में 97.24 प्रतिशत दर्ज किया गया था। अब देखना होगा कि इस बार का परिणाम पिछले वर्ष से बेहतर रहता है या इसमें गिरावट दर्ज होती है।
पंजाब बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेकर इसी साल पास होकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद लिए जायेंगे।