यूपी डेस्क
हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित दो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का गुस्सा वेतन बढ़ोतरी को लेकर फूट पड़ा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कामकाज प्रभावित हो गया। स्थिति तेजी से बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया।
कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी अनदेखी से नाराज होकर कर्मचारियों ने विरोध का रास्ता अपनाया और जमकर नारेबाजी की।
वेतन बढ़ोतरी को लेकर ठोस निर्णय
कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है और बार-बार मांग रखने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध के दौरान कर्मचारियों का कहना हैं कि जब तक वेतन बढ़ोतरी को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया और स्थिति को सामान्य किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।