सरल डेस्क
नई दिल्ली:- संसद के शीतकालीन सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपनी परंपरा के अनुसार अपने चैंबर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के लिए चाय पार्टी आयोजित की। इस अनौपचारिक मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। यह मीटिंग करीब 20 मिनट चली और माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा। सत्र के दौरान हंगामे के बावजूद यहां सत्ता-विपक्ष के नेता एक साथ चाय पीते और हल्की-फुल्की बातें करते नजर आए, जिसे भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर कहा जा रहा है।
सांसदों के लिए सेंट्रल हॉल बनाने की मांग
प्रियंका गांधी को राजनाथ सिंह के बगल में सीट दी गई थी, जबकि पीएम मोदी पास में बैठे थे। प्रियंका ने बताया कि “वे अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड की एक जड़ी-बूटी का सेवन करती हैं जो एलर्जी से बचाती है। इस बात पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह मुस्कुराते हुए नजर आए। प्रियंका ने पीएम मोदी से उनकी हालिया विदेश यात्रा के बारे में पूछा, जिस पर पीएम ने सकारात्मक जवाब दिया। कुछ नेताओं ने नए संसद भवन में सांसदों के लिए सेंट्रल हॉल बनाने की मांग की।
पीएम मोदी ने मजाक में क्या कहा !
पीएम मोदी ने मजाक में कहा कि “यह रिटायरमेंट के बाद के लिए है, अभी तो देश सेवा करनी है” – इस पर सभी जोरदार ठहाके लगाए। एसपी नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि “सत्र थोड़ा लंबा होता तो अच्छा होता, पीएम के जवाब पर भी हंसी हुई। इस बार विपक्ष ने पार्टी में हिस्सा लिया (पिछले मानसून सत्र में बहिष्कार किया था), जो सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। राहुल गांधी इस मीटिंग में नहीं थे, लेकिन प्रियंका ने कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।