अनिल गुप्ता
सरल डेस्क
महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी ज़िंदगी है। 11 मार्च को मोनालिसा ने केरल निवासी मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले कोर्ट में रजिस्टर मैरिज की और उसके बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह भी किया।
इस शादी के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मोनालिसा के माता-पिता ने इस संबंध पर गंभीर आपत्ति जताते हुए ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर इस रिश्ते में डाला गया है।
वहीं, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए खुलकर विरोध किया है। उन्होंने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।
दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होगी, लेकिन बढ़ते विवाद को देखते हुए यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मामला सिर्फ एक अंतरधार्मिक विवाह है या इसमें कोई साजिश शामिल है—इसका फैसला जांच के बाद ही सामने आएगा।