श्री स्वर्ण मंदिर साहिब एवं श्री अकाल तख्त साहिब पर 1984 में हमला श्रीमती इंदिरा गांधी के आदेश पर हुआ था तो उनको पहले से मालूम था की क्या होना है तो उनके व्यथित होने का सवाल ही नही उठता हर्ष मल्होत्रानई दिल्ली 10 नवम्बर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद श्री स्वर्ण मंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब की तस्वीरें देखकर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी व्यथित हो गई थीं। यह कथन तथ्यों से परे और सिख समाज के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। सच्चाई यह है कि श्री स्वर्ण मंदिर साहिब अमृतसर, जो सिखों की सर्वोच्च आस्था का केंद्र है, पर हमला श्रीमती इंदिरा गांधी के आदेश पर ही हुआ था। जब आदेश उन्होंने ही दिया था तो उन्हें पहले से पता रहा होगा कि क्या परिणाम होंगे। ऐसे में उनके “व्यथित” होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।वास्तव में व्यथित तो सिख समाज था। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 1984 के बीच कांग्रेस के संरक्षण में सिखों के पूजा स्थलों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया। हजारों निर्दोष सिखों का नरसंहार हुआ।काश श्रीमती सोनिया गांधी झूठ गढ़ने की बजाय कांग्रेस द्वारा 1984 में किए गए सिख नरसंहार के लिए सिख समाज और उसकी आने वाली पीढ़ियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगतीं।अनिल गुप्ता सरल न्यूज़
Add A Comment