विशेष डेस्क
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। करीब 52 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित किए। इस साल परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट http://upmsp.edu.in और http://upresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजीलॉकर (http://digilocker.gov.in) पर भी उपलब्ध है।