स्पोर्ट्स डेस्क
128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक्स मंच पर लौटने जा रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक (LA 2028) लिए क्रिकेट वेन्यू को फाइनल कर दिया है. सभी मुकाबले कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयर प्लेक्स मैदान पर खेले जाएंगे.
Olympics की वेबसाइट के मुताबिक इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए एक अस्थायी लेकिन आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू हो चुका है. बुधवार को ग्राउंड-ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ इस प्रोजेक्ट ने आधिकारिक रूप से रफ्तार पकड़ ली. ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया.