कांग्रेस पार्टी ने बुधवार, 11 जून 2025 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई राहुल गांधी पर की गई उनकी हालिया टिप्पणी के कारण की गई है, जिसे पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी के रूप में देखा गया हैं।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के लिए आलाकमान को सिफारिश भेजी।
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर भी टिप्पणी की थी,इससे पहले अप्रैल 2025 में लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर आरोप लगाया था कि वे आतंकवादियों से मिले हुए हैं कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का…उसने क्या कहा मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। ये बचपना हमलोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।
लक्ष्मण सिंह के इन बयानों के कारण कांग्रेस पार्टी में असहमति और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, और पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।