
सरल डेस्क
महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल बदाने को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही सह-आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकार को पुणे से पकड़ा गया था।
डॉक्टर के सुसाइड नोट में दोनों का नाम दर्ज था। सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि बाद में बदाने ने खुद ग्रामीण थाने में आत्मसमर्पण किया।
प्रशांत बांकार पर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।