
सरल डेस्क
बेटे की चाहत में महिला की 11वीं बार डिलीवरी हुई है। जी हां, आपने सही पढ़ा। महिला की पहले 10 बेटियां थी और अब 11वीं डिलीवरी में उसे बेटा हुआ है। इस खुशी से परिवार झूम उठा और पूरे अस्पताल को सजाया। मामला हरियाणा के जींद के उचाना का है। दरअसल, यहां पर एक महिला ने 11वीं बार डिलवरी हुई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। यह डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हुई। हालांकि, महिला में पांच ग्राम खून था और डिलीवरी में रिस्क था। महिला के पति ने बताया कि 19 साल पहले उनकी शादी हुई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी 12वीं में पढ़ती हैं।
सोशल मीडिया की महिला पत्रकार ने अस्पताल में भर्ती परिवार से बात की और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान इस दौरान जब 10 बेटियों के नाम पिता से पूछे तो वह दो बेटियों के नाम भी भूल गए।
उचाना के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बताया कि नार्मल डिलीवरी हुई है। पिता ने कहा कि 10 बेटियों को वो पाल रहे हैं और उन्होंने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि खुशी से उनकी आंखू में आंसू आ गए। पिता ने बताया कि जब पत्नी को डिलीवरी के लिए ले गए थे तो उनका दिल काफी तेज धड़क रहा था।