सरल डेस्क
मणिपुर के एक छोटे से गांव रालुनामेई की एक युवा लड़की सी. एनोनी ने महज 22 साल की उम्र में भारतीय सेना में ऑफिसर बनकर इतिहास रच दिया है। वह अपने समुदाय की पहली लड़की हैं, जिन्होंने सेना में जाने का अपना सपना पूरा किया है। एनोनी को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कमीशन मिला।
दिसंबर 2025 की पासिंग आउट परेड (POP) के दौरान इस मौके का जश्न मनाया गया, जिससे उनके परिवार और उनके राज्य को गर्व महसूस हुआ, जो संघर्ष से प्रभावित रहा है। एनोनी की सक्सेस स्टोरी उन तमाम लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो गांव से निकलकर देश सेवा का जज्बा रखती हैं।
एनोनी, माओ नागा समुदाय से आती हैं। यह उत्तर-पूर्वी भारत के मणिपुर और नागालैंग राज्यों में बसी एक नागा जनजाति है। यह समुदाय मुख्य रूप से मणिपुर के सेनापति जिले के उत्तरी हिस्से में है, जो नागालैंड से सटा हुआ है।