
सरल डेस्क
बजट से पहले 29 जनवरी 2026 को संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिया गया है, जिसमें जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, महंगाई अनुमान समेत एक साल के दौरान भारत का आर्थिक लेखा-जोखा दिया गया है.
वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ का अपर रेंज अनुमान 7.2% और लोअर रेंज अनुमान 6.8 % लगाया गया है. वहीं आर्थिक सर्वे में AI को लेकर अलग से पहली बार चैप्टर है यानी नई टेक्नोलॉजी पर आने वाले दिनों में सरकार को पूरा फोकस रहने वाला है. वहीं वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए आर्थिक सर्वेक्षण में बड़े पैमाने पर जिक्र किया गया है, ताकि भारत की अर्थव्यवस्था पर ग्लोबल प्रभावों को कम किया जा सके.