
सरल डेस्क
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक इमामबाड़े में बड़े धमाके की खबर सामने आई है। यह विस्फोट फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में हुआ।
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पतालों — फेडरल कैपिटल पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। सभी अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के कारणों और इसके पीछे की साजिश को लेकर जांच जारी है। अधिकृत सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद स्थिति को लेकर आगे का अपडेट सामने आने की उम्मीद है।