
सरल डेस्क
एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को UK पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में हुई है।
थेम्स वैली पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने साठ साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया है, हालांकि उन्होंने पूर्व शाही परिवार का नाम नहीं बताया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, थेम्स वैली पुलिस ने कहा कि एंड्रयू को पूरी तरह से जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था और अब जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने यह भी बताया कि वे उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहे थे कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने 2010 में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन को ट्रेड रिपोर्ट भेजी थीं।