आम आदमी पार्टी के पटपड़गंज विधानसभा, कृष्णा नगर विधानसभा और लक्ष्मी नगर विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है ।
वहीं आपको बतादें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आज आम आदमी पार्टी के पटपड़गंज विधानसभा, कृष्णा नगर विधानसभा और लक्ष्मी नगर विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद सावित्री शर्मा, मौहम्मद सलाउद्दनी, प्रिंस शर्मा, और लिबासपुर से पुष्पेन्द्र यादव, सोनिया ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार और पार्टी में तानाशाही में हमारा दम घुट रहा था, जिसके कारण हम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में विश्वास जताकर कांग्रेस के हाथ के साथ काम करेंगे।
आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक श्री हरी शंकर गुप्ता ने कांग्रेस पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कृष्णा नगर प्रत्याशी और जिला अध्यक्ष श्री गुरचरण सिंह राजू, लक्ष्मी नगर विधानसभा प्रत्याशी सुमित शर्मा, और पूर्व निगम पार्षद श्री अशोक जैन भी मौजूद रहे।