सरल न्यूज़: नई दिल्ली 12 फरवरी : संत शिरोमणी रविदास जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के करोलबाग स्थित श्री रविदास मंदिर जा कर प्रार्थना की और पुष्पांजलि अर्पित करके सभी एकत्र समाज जनों को शुभकामनाऐ दीं।
उनके साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, पूर्व विधायक श्री राजकुमार आनंद सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता प्रार्थना में सम्मलित हुए।
भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंदिर की श्रद्धालु पुस्तिका में संत रविदास जी के अनुनाईयों के नाम शुभकामना संदेश लिखा और सभी उपस्थित समाज जनों को शुभकामनाऐ दीं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की संत रविदास जी की कथनी करनी किसी एक समाज तक सीमित नही है वह सर्व समाज हितैषी हैं। उन्होने संत शिरोमणी श्री रविदास की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना का आभार प्रकट किया और इसे भाजपा के नव निर्वाचित नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
