सरल न्यूज़: नई दिल्ली 26 फरवरी : दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की गत 2 वर्ष में आम आदमी पार्टी की निगम स्थाई समिति ना बनने देने की हठधर्मी ने दिल्ली नगर निगम के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को ठप्प कर दिया है।
गत कुछ माह में अनेक “आप” पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं जिसके बाद “आप” के बहुमत पर प्रश्नचिन्ह लग गये हैं।
इस सबके बाद आज जिस तरह महापौर ने निगम सदन बैठक को असंवैधानिक रूप से विपक्ष की अनुपस्थिति में मात्र तीन मिनट चलाया उसने साबित कर दिया की वह बहुमत खो चुके हैं।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने महापौर श्री महेश खिंची को चुनौती दी है की वह नगर निगम सदन की 1 मार्च को बैठक बुला कर अपना बहुमत साबित करें।