आज दिल्ली के सरोजिनी नगर प्राचीन विनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए और प्रसाद वितरण किया वहीं अपको बता दें आज इसी प्राचीन मंदिर में नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गणपती के दर्शन किए वहीं श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। वही मंदिर में नई दिल्ली जिला के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नई दिल्ली जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सरोजिनी नगर मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी, सरोजिनी नगर मंडल महामंत्री मनोज सिंह, ललित गुप्ता, पवन सिंह, राकेश उर्फ बंटी, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
आप देख रहे हैं सरल न्यूज़ अनिल गुप्ता की यह रिपोर्ट