सरल न्यूज़: मुख्य मंत्री की डी.टी.सी. बसों के उपयोग में महिलाओं की समस्याओं पर पत्रकार वार्ता केवल एक चुनावी छलावा है योगिता सिंह
अब जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव सिर पर आ गया है तब अचानक दिल्ली सरकार को डी.टी.सी. का ध्यान आना साफ दर्शाता है यह महिला सम्मान नही, महिलाओं को ठगने का अभियान है योगिता सिंह
नई दिल्ली 30 दिसम्बर : दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद श्रीमती योगिता सिंह ने कहा है की आश्चर्य की बात है की दिल्ली सरकार को यह समझने में 5 साल लग गये की डी.टी.सी. के कंडक्टर ड्राइवर बसों को कायदे से बस स्टॉप पर नही रोकते जिससे महिलाओं को बसों में चढ़ने व उनमे से उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भाजपा नेत्री ने कहा है की मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना की डी.टी.सी. बसों के उपयोग में महिलाओं की समस्याओं पर पत्रकार वार्ता केवल एक चुनावी छलावा है।
श्रीमती योगिता सिंह ने कहा है की डी.टी.सी. में बसों की बेहद कमी है और वर्षों से यह शिकायत रही है की कंडक्टर ड्राइवर जैसे ही किसी बस स्टॉप पर एक दो महिलाओं से अधिक को खड़ा देखते हैं तो बस नही रोकते हैं पर दिल्ली सरकार ने इस पर कभी ध्यान नही दिया।
श्रीमती योगिता सिंह ने कहा है की अब जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव सिर पर आ गया है तब अचानक दिल्ली सरकार को डी.टी.सी. का ध्यान आना साफ दर्शाता है यह महिला सम्मान नही, महिलाओं को ठगने का अभियान है।
