सरल न्यूज़: नई दिल्ली, 5 जनवरी, 2025- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता श्री रघु रेन्द्र पठानिया और श्रीमती मोनिया सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की। श्री देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका कांग्रेस संगठन में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह डैनी और श्री दानिश अबरार, डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री, सहित श्री के.बी. सिंह भी मौजूद थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने बताया श्री रघु रेन्द्र पठानिया नार्थ आप पार्टी में वेस्ट लोकसभा अध्यक्ष, नेशनल काउंसिल के सदस्य, दिल्ली के एसटी/एससी विंग के अध्यक्ष, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश के बूथ मैनेजमेंट व पब्लिसिटी मैनेजर की जिम्मेदारी सहित दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 सलेक्शन कमेटी के सदस्य थे और श्रीमती राजबाला पठानिया, श्रीमती मोनिया सिंह बादली जिला के महिला विंग के अध्यक्ष और बादली विधानसभा के जहांगीरपुरी वार्ड की 2017 निगम चुनाव की प्रत्याशी रही।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी से आप कार्यकर्ताओं और नेताओं का मोह भंग हो रहा है और मंत्री, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, निगम पार्षद, निगम प्रत्याशी, आम आदमी पार्टी संगठन के पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले धीरे-धीरे केजरीवाल का साथ छोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, आदर्श, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के देश की जनता के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष से प्रभावित होकर देश सहित दिल्ली में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, पेशेवर और आम जनता कांग्रेस के साथ जुड़ रही है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी में व्याप्त अरविन्द केजरीवाल के अहंकार, तानाशाही, भ्रष्टाचार, कुशासन, जनता की अनदेखी, निष्क्रियता के कारण इनकी पार्टी के छोड़े बड़े नेता पार्टी को छोड़कर भाग रहे है। क्योंकि भाजपा की भांति आम आदमी पार्टी में भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नही है जबकि कांग्रेस पार्टी में सभी को बराबर का अधिकार व अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के 15 वर्षों के शासन और बढ़ती लोकप्रियता के चलते आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता हर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए हमें सम्पर्क कर रहे है और सभी औपचारिकताओं को पूरा होने बाद दूसरे दलों से आने वालों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।
