सरल न्यूज़: पंजाब में महिला सम्मान भत्ते पर जवाबदेही से बचने के लिए केजरीवाल रोज़ाना दिल्ली भाजपा की महिला समृद्धि योजना जो दिल्ली बजट 2025-26 के बाद लागू होने को है पर सुश्री आतिशी मार्लेना आदि से विवादित ब्यानबाज़ी करवा रहे हैं वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली 20 मार्च : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एवं पंजाब दोनों ही जगह महिलाओं को महिला सम्मान भत्ते का सपना दिखा कर गुमराह किया और 2022 में पंजाब में सरकार बनाने के साथ ही दिल्ली में नगर निगम की सत्ता पर काबिज़ हुए पर आज दिल्ली एवं पंजाब दोनो जगह महिलाएं उनसे एक ही सवाल पूछ रही हैं — केजरीवाल हमें धोखा क्यों दिया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल जानते हैं की 2022 के नगर निगम चुनाव से एवं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने महिला भत्ते के सब्जबाग महिलाओं को बेचे।
2024-25 का बजट पेश करते हुए केजरीवाल की तत्कालीन वित्त मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना ने बजट में 1000 रूपए प्रति महिला की घोषणा की पर महिलाओं को दिया एक रूपया भी नही और उसी के परिणाम स्वरूप हाल ही में सम्पन्न 2025 विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारा।
ठीक उसी तरह 2021-22 में पंजाब की महिलाओं को भत्ते का सपना दिखा कर सत्ता में आये केजरीवाल से आज राज्य की धोखा खाईं महिलाएं पूरी तरह खफा हैं और यही आज केजरीवाल की सबसे बड़ी राजनीतिक समस्या बन गई है।
केजरीवाल जानते हैं की दिल्ली की भाजपा सरकार 2025-26 के बजट में उचित प्रवाधान करके अपनी महिला समृद्धि योजना को लागू कर देगी जिसके बाद उनके उनके लिए पंजाब की महिलाओं को और अधिक गुमराह करना असम्भव हो जायेगा।
पंजाब में महिला सम्मान भत्ते पर जवाबदेही से बचने के लिए केजरीवाल रोज़ाना दिल्ली भाजपा की महिला समृद्धि योजना जो दिल्ली बजट 2025-26 के बाद लागू होने को है पर सुश्री आतिशी मार्लेना आदि से विवादित ब्यानबाज़ी करवा रहे हैं।