पंजाब डेस्क
पंजाब:- सात राज्यसभा सदस्यों के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की राजनीति में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जालंधर में राज्यसभा सांसद व क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह के घर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर नारे लिखे और विरोध जताते हुए गुस्से का इजहार किया।
नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया, जिससे पूरे इलाके में माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सिर पर काले कपड़े बांध रखे थे, जो उनके विरोध का प्रतीक माना जा रहा है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए इस्तीफा देने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।