सरल डेस्क
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों ने सियासी टकराव को जन्म दे दिया है। नगर निगम में सरकार बनाने के लिए पहले बीजेपी ने ठाणे में शिंदे की शिवसेना के खिलाफ कांग्रेस से गठबंधन किया। वहीं, अब बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से भी गठबंधन की बात सामने आ रही है।
सत्तापक्ष और विपक्ष के इस गठबंधन से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने इस गठबंधन का विरोध किया था। वहीं, अब खुद ने भी पार्टी के इस फैसले पर आपत्ति जताई है।
सीएम फडणवीस ने इस गठबंधन को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को भी चेतावनी दी है। सीएम ने साफ किया है कि इस गठबंधन को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मंजूरी नहीं मिली है। इससे संगठन के अनुशासन का उल्लंघन हुआ है।