स्पोर्ट्स डेस्क
नई दिल्ली:- आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, राशिद लतीफ और अहमद शहजाद ने अपनी-अपनी भविष्यवाणियां साझा कीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
वीडियो में होस्ट ने पूछा कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है या पहले गेंदबाजी करता है तो कौन जीत सकता है। इस पर मोहम्मद आमिर ने दोनों परिस्थितियों में शुरुआत में न्यूजीलैंड के जीतने की भविष्यवाणी की। वहीं, राशिद लतीफ और अहमद शहजाद ने एक सुर में कहा कि टीम इंडिया जीत सकती है। हालांकि बाद में आमिर ने अपनी राय बदलते हुए कहा कि भारत फाइनल जीत सकता है।
मोहम्मद आमिर पहले भी अपनी भविष्यवाणियों के लिए ट्रोल हो चुके हैं। उन्होंने पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल है और इंग्लैंड फाइनल जीत सकता है, लेकिन टीम इंडिया की जीत के बाद आमिर ने यह स्वीकार किया कि मैच कुछ अहम मौकों पर छूटे कैच के कारण बदल गया।