दिल्ली डेस्क
तलाक-ए-हसन केस में बीवी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बच्चे के हक में दिया बड़ा फैसला, कहा- कमाकर मेंटेनेंस दो। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए तलाक-ए-हसन के बाद बच्चे के हक में बड़ा फैसला दिया है.
कोर्ट ने पिता को बच्चे के मेंटेनेंस देने, पासपोर्ट, स्कूल एडमिशन और बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेजों पर सहमति देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने बच्चे के बैंक अकाउंट की गार्जियनशिप मां को सौंपने और दस्तावेज मां के नाम अपडेट करने का भी आदेश दिया.