स्पोर्ट्स डेस्क
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शतक (81) नहीं लगा पाने की कसर गुरुवार को साई सुदर्शन ने श्रीलंका ए के खिलाफ पूरी की। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच आज से 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हुआ।
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट के पहले ही दिन साई ने शतक (132) लगाया। उनकी इस पारी बदौलत भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 333 रन बनाए लिए हैं। कप्तान ध्रुव जुरेल (68) और शेख रशीद (53) अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं।
मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान जुरेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। साई सुदर्शन और आयुष पांडे में भातीय टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी भी हुई।
हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने 3 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। आयुष 23वें और 3 नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल 25वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। आयुष ने 64 गेंदों पर 25 और पडिक्कल ने 7 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली।
4 नंबर पर आए रुतुराज गायकवाड़ ने साई का साथ दिया और 90 रन भी जोड़े। 22 के स्कोर पर रुतुराज LBW आउट हुए। साई सुदर्शन के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने 175 गेंदों पर 132 रन की पारी खेली।
अपनी इस पारी में साई ने 19 चौके भी लगाए। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 138 गेंदों पर 68 रन और शेख रशीद 92 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 198 गेंदों पर 116 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।