सरल डेस्क
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की झबरेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने अपने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ एक ड्रामेटिक प्रदर्शन किया। वे खुद सीढ़ी और औजार लेकर रुड़की पहुंचे और बिजली विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली कनेक्शन काट दी। यह घटना 23-24 दिसंबर की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
क्या हुआ exactly ?
विधायक अपने समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे। सबसे पहले बोट क्लब में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विवेक राजपूत के घर के बाहर बिजली के खंभे पर चढ़कर उनका कनेक्शन काटा। इसके बाद चीफ इंजीनियर अनुपम सिंह और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनोद पांडे के सरकारी आवासों पर भी यही किया। विधायक ने खुद खंभे पर चढ़कर लाइनें काटीं, जो वीडियो में साफ दिख रहा है।
बिना सूचना की बिजली कटौती
उनके क्षेत्र (झबरेड़ा) में रोजाना 5-8 घंटे तक बिना सूचना की बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनता और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने 10-15 दिन पहले अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विधायक ने कहा “अफसर एक घंटे की कटौती से ही परेशान हो गए, जबकि जनता रोज घंटों अंधेरे में रहती है। अगर जनता अंधेरे में है, तो अफसर भी रहें।”
बिजली विभाग का पक्ष
विभाग ने इसे खतरनाक और गैरकानूनी बताया। बिना प्रॉपर शटडाउन के लाइन काटने से बड़ा हादसा हो सकता था। रुड़की सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप: सरकारी काम में बाधा, नियमों का उल्लंघन और खतरा पैदा करना।
विधायक का यह कदम जनता की परेशानी को हाइलाइट करने का था, लेकिन कानूनी रूप से विवादास्पद है। अभी कोई FIR या गिरफ्तारी की खबर नहीं है, लेकिन मामला जांच में है।