स्पोर्ट्स डेस्क
ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर ट्रेविस हेड का बल्ला एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में आग उगला रहा है। पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी ठोकी। ये उनकी इस मौजूदा एशेज सीरीज की तीसरी सेंचुरी रही। हेड ने 40वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 105 गेंद पर 17 चौको के साथ शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। ये उनकी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहली टेस्ट सेंचुरी रही।
दरअसल, ट्रेविस हेड (Travis Head AUS vs ENG 5th Test Ashes) दुनिया के ऐसे पांचवें क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने टेस्ट सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के 7 अलग-अलग वेन्यू पर ठोकी। उनसे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ और ओपनर्स जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर ने ये उपलब्धि हासिल की है।
गाबा के मैदान पर भी दो शतक
हेड, जिन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 अक्तूबर 2018 को पाकिस्तान के खिलाफ किया था, वह अपना 65वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने पिछले चार टेस्ट मैचों में एडिलेड ओवल में 4 शतकीय पारी खेली। हेड ने cलगाए और कैनबरा के मैनुका ओवल, होबार्ड, पर्थ के ऑप्ट्स, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके नाम 1-1 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
एशेज में सबसे तेज 150 रन
इतना ही नहीं, ट्रेविस हेड (Travis Head Ashes 5th Test) ने एशेज में सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेविस हेड ने सिडनी टेस्ट मैच में 152 गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए, जिससे वह एशेज में सबसे तेज 150 रन (गेंद के हिसाब से) बनाने वाले पांचवें बैटर बने।
सर डॉन ब्रैडमैन ने लॉर्ड्स में 1930 में 166 गेंदों का सामना करते हुए एशेज में तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, ओवरऑल एशेज में गेंद के हिसाब से सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जो डार्लिंग के नाम है, जिन्होंने सिडनी में 1898 में 129 गेंद पर ये कारनामा किया था।