
हरियाणा डेस्क
फरीदाबाद: इंदौर की घटना के बाद नगर निगम ने पानी जांचने और एसओपी बनाने के आदेश तो जारी किए है। लेकिन गंदे पानी की सप्लाई रोकने को लेकर कोई खास प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से एनआइटी और बल्लभगढ़ के लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
पिछले एक माह से पानी गंदा
पानी इतना गंदा है कि इसको किसी भी प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है। मुजेसर और जवाहर कालोनी में पिछले एक माह से पानी इतना अधिक गंदा आ रहा है। उसकी बदबू को प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है। स्थानीय निवासी पूनम और विवेक ने बताया कि वार्ड-9 में पिछले एक माह से पानी गंदा आ रहा हैं।