
अनिल गुप्ता
स्पेशल डेस्क
डासना:- यूजीसी एक्ट के विरोध में चल रहे आंदोलन को शिवशक्ति धाम, डासना में नया समर्थन मिला। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज (शिवशक्ति धाम, डासना) तथा डॉ. उदिता त्यागी (राजनगर स्थित आवास) द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन को लेकर विभिन्न संगठनों और समाजों ने समर्थन जताया।
पिंकी चौधरी ने किया खुला समर्थन
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्य एवं हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिवशक्ति धाम डासना पहुंचे और गुरुजी तथा डॉ. उदिता त्यागी को अपना समर्थन दिया।
इस दौरान पिंकी चौधरी ने घोषणा की कि यदि यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया गया, तो वे 10 फरवरी को हजारों हिन्दू रक्षा दल कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आमरण अनशन करेंगे।
“हिंदू समाज को जातीय संघर्ष में धकेला जा रहा” – पिंकी चौधरी
पिंकी चौधरी का कहना है कि जब हिंदू समाज को एकता की सबसे अधिक आवश्यकता थी, तब केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह यूजीसी एक्ट हिंदुओं को जातीय गृहयुद्ध की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी हालत में इस काले कानून को लागू नहीं होने देंगे। हम हर तरह से अपने गुरुजी और डॉ. उदिता त्यागी जी के साथ हैं।”
त्यागी समाज का समर्थन
त्यागी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी डॉ. उदिता त्यागी को लिखित समर्थन दिया। इस मौके पर सेवाराम त्यागी, मनोज त्यागी (अध्यक्ष – अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा), प्रेमचंद त्यागी (अध्यक्ष – त्यागी जागृति समिति), हरिओम त्यागी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उनके साथ अजय त्यागी, नवीन, मुकेश त्यागी, पुनीत त्यागी, राजीव त्यागी, सुरेश त्यागी, बृजमोहन, अरुण त्यागी, भूषण त्यागी, पी.के. त्यागी, प्रदीप त्यागी, अजय बाबा, सदानंद त्यागी सहित कई लोग शामिल हुए। “सम्पूर्ण त्यागी समाज संघर्ष में साथ रहेगा” – सेवाराम त्यागी
सेवाराम त्यागी ने कहा कि “सम्पूर्ण त्यागी समाज डॉ. उदिता त्यागी जी के साथ संघर्ष करेगा।”