सरल डेस्क
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानहानि से जुड़े मामले में लेखिका E. Jean Carroll ने अदालत से जूरी द्वारा तय किए गए 50 लाख डॉलर (5 मिलियन डॉलर) के हर्जाने का भुगतान कराने का अनुरोध किया है।
यह अनुरोध अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप की उस याचिका को खारिज किए जाने के एक दिन बाद किया गया, जिसमें उन्होंने मामले की दोबारा सुनवाई की मांग की थी।
मामले में मई 2023 में न्यूयॉर्क की एक जूरी ने ट्रंप को कैरोल के यौन उत्पीड़न और बाद में उनकी मानहानि के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए 50 लाख डॉलर हर्जाना देने का फैसला सुनाया था।
कैरोल का आरोप है कि “1990 के दशक के मध्य में ट्रंप ने मैनहैटन स्थित Bergdorf Goodman के ट्रायल रूम में उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद वर्ष 2022 में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इन आरोपों को “झूठा और मनगढ़ंत” बताते हुए उनकी मानहानि की।
ट्रंप ने शुरुआत से ही सभी आरोपों से इनकार किया है। 82 वर्षीय ई. जीन कैरोल एक प्रतिष्ठित लेखिका और पूर्व पत्रिका स्तंभकार रही हैं।